- Hindi News
- प्रेक्षक आज करेंगे निर्वाचन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण
प्रेक्षक आज करेंगे निर्वाचन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण
दतिया|नगरीय निकायचुनाव के लिए नियुक्त प्रेक्षक एसपी गुप्ता 17 सितंबर को शहर के नगरीय निकाय चुनाव की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2014-15 के लिए एसपी गुप्ता को दतिया जिले का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री गुप्ता पिछले दो दिनों से नगरीय चुनाव की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 15 सितंबर को बड़ौनी, 16 को भांडेर, इंदरगढ़ एवं सेवढ़ा नगरीय निकाय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर चुके हैं।