पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक शिक्षिका की सेवा समाप्त दो के निलंबन के दिए आदेश

एक शिक्षिका की सेवा समाप्त दो के निलंबन के दिए आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी।

भास्करसंवाददाता| दतिया

अपनेकर्तव्यों से विमुख रहने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कलेक्टर प्रकाशचंद्र जांगरे ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एक शिक्षिका की सेवा समाप्त करने तथा दो के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने के आदेश जिला शिक्षाधिकारी को दिए हैं। इसी क्रम में दो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

सोमवार को कलेक्टर ने जिले के दूरस्थ ग्राम बसई क्षेत्र का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान मावि ठकुरपुरा में पदस्थ ज्योति परिहार, प्रावि कुल्हरिया में संस्था प्रमुख गजेन्द्र साहू की लगातार अनुपस्थिति की शिकायत मिली, जिस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षाधिकारी केजी शुक्ला को इन शिक्षकों के निलंबन के आदेश दिए। इसी क्रम में मावि ग्राम मुड़रा में पदस्थ शिक्षिका दीप्ति तिवारी वर्ष 2012 से लगातार अनुपस्थिति की शिकायत मिली, जिस पर उन्होंने शिक्षिका की सेवा समाप्त करने का आरोप पत्र जारी करने के आदेश दिए। स्वास्थ्य केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान ग्राम बरधुंआ उपस्वास्थ्य केन्द्र के बंद होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एएनएम माया कोरी एवं सविता भट्‌ट को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।

पीडीएस का गेहूं बेचते समूह संचालक पकड़ा

दतिया।कलेक्टरने निरीक्षण के दौरान विवेकानंद स्वसहायता समूह के संचालक मजबूत सिंह रावत एवं वाहन चालक बल्लू साहू को पीडीएस का राशन बड़ौनी खुर्द में बेचते हुए पकड़ा। कलेक्टर ने खाद्यान्न जब्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया। सोमवार को कलेक्टर प्रकाश जांगरे निरीक्षण के दौरान बडौनी खुर्द पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भासडाखुर्द के विवेकानंद स्वसहायता समूह के संचालक मजबूत सिंह को सरकारी स्कूलों में प्रदान किए जाने वाले पीडीएस के राशन को बडौनी खुर्द में बेचते हुए पकड़ लिया। समूह संचालक कुरथरा दुकान से राशन भरकर भाषणाखुर्द में बेचने के लिए ले जा रहा था। श्री जांगरे ने समय पर खाद्यान्न वितरित करने वाली दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी साथ कलेक्टर ने खमेरा दुकान पर खाद्यान्न पहुंचने की शिकायत पर तहसीलदार दतिया से जांच के साथ ही एसडीएम कमलेश भार्गव को पटवारियों का दल गठित कर कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए।