पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटी बड़ौनी में सर्पदंश से युवती की मौत

छोटी बड़ौनी में सर्पदंश से युवती की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटी बड़ौनी में सर्पदंश से युवती की मौत

भास्कर संवाददाता दतिया।

छोटीबड़ौनी में रहने वाली ज्योति अहिरवार की सोमवार की रात सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बड़ौनी थाना क्षेत्र के छोटी बड़ौनी में रहने वाली ज्योति पुत्री वनमाली अहिरवार (20) को सोमवार की रात को जहरीले सर्प ने काट लिया। परिजन ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत होने के कारण डॉक्टरों ने उसे झांसी के लिए रैफर कर दिया।

झांसी ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही शव को पीएम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।