- Hindi News
- उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर बांटी मिठाई
उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर बांटी मिठाई
दतिया | उपचुनावमें कांग्रेस की मिली जीत के बाद कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है। कांग्रेसी नेता दामोदर सिंह ने उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर मिठाई बांटते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी का जादू धीरे-धीरे जनता के सिर से उतरता जा रहा है। यही कारण है कि उपचुनाव में भाजपा की स्थिति बहुत ही खस्ता हो गई है। कांग्रेस की जीत पर श्री यादव समेत दिनकर यादव, अमरीश बाल्मीकि, शैलेन्द्र बाल्मीकि, सुरेन्द्र, पवन बाथम, जीतू यादव, नवल, नीरज, अमन, पंकज, रोहित, जीतू, आकाश, विशाल सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई बांटी।