सड़क पर पानी भरा, राहगीर परेशान
उनाव |कस्बा उनावके पहुंच मार्गों पर पानी की निकासी के प्रबंधन नहीं होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि उनाव दतिया मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। जबकि इसी मार्ग पर स्कूल, अस्पताल, थाना हैं, इसके बाद भी इस मार्ग को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। इसी प्रकार की स्थिति झांसी उनाव मार्ग की है। पानी निकासी प्रबंध नहीं होने से पंचायत परिसर में नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने पानी निकासी के प्रबंध करने के लिए प्रशासन से मांग की है। ग्रामीणों ने कहा है यदि शीघ्र ही पानी निकासी के प्रबंध नहीं किए गए तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।