पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्षा समिति की बैठक में बांटे दायित्व

रक्षा समिति की बैठक में बांटे दायित्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया |पुलिस अधीक्षकआरपी सिंह के निर्देशन में सोमवार को रक्षा समिति की बैठक का आयोजन स्थानीय बग्गीखाना कार्यालय में चेतन सुखानी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें नवदुर्गा महोत्सव, दशहरा चल समारोह एवं रामलीला में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों से अ‌वगत कराया गया। बैठक में सुरेश कुमार श्रीवास्तव, संतोष लिखार, रामस्वरूप गुर्जर, वीर सिंह, नीरज शर्मा, महेन्द्र कुमार अहिरवार, आनंद सक्सैना, चंदन, नारायण सिंह गुर्जर, अखिलेश, सोनू शाक्य सहित अन्य उपस्थित रहे।