पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटेल ने जो मेहनत की उसका नतीजा भी मिला, लेकिन

पटेल ने जो मेहनत की उसका नतीजा भी मिला, लेकिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटेल ने जो मेहनत की उसका नतीजा भी मिला, लेकिन उनके विरोधी हैं कि इसके लिए भी तर्क खोज लाए हैं।

समझ गए कि ये हारकर ज्यादा काम करते हैं

सत्यनारायण पटेल के चेहरे पर हमेशा चिपकी रहने वाली हंसी इन दिनों कुछ ज्यादा चौड़ी है क्योंकि देपालपुर में की गई मेहनत का नतीजा सकारात्मक आया। पटेल खुश हैं कि उनका शहर की राजनीति में भी उतना ही दखल रहा और देपालपुर में भी वो ही जीत का कारण माने जा रहे हैं। ऐसे में दूसरे कांग्रेसी नेताओं को जहां हार पर जवाब देना मुश्किल हो रहा है, वहीं सत्तू जीत की शाबाशी बंटोर रहे हैं। दूसरी तरफ वो चेहरे हैं जो दावे तो कई सारे कर रहे थे, लेकिन नतीजों ने उनके मुंह पर पट्‌टी चिपका दी है। पटेल अपनी मेहनत के नतीजे पर भले मुस्करा रहे हों, लेकिन उनका विरोध करने वाले खेमे के पास अब भी कहने के लिए कोई तर्क तो मौजूद ही है। एक कांग्रेसी सज्जन कहते मिले कि देपालपुर वाले समझ गए हैं कि पटले को हरा दो तो वो अच्छा काम करते हैं और लगातार क्षेत्र में नजर भी आते हैं, लेकिन यदि जिता दें तो फिर सुनते नहीं हैं इसलिए उनके समर्थक जीत जाते हैं और सत्तू हार जाते हैं। {खबरची