पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलश यात्रा के साथ कथा प्रारंभ

कलश यात्रा के साथ कथा प्रारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलश यात्रा के साथ कथा प्रारंभ

देपालपुर| जायसवालधर्मशाला में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में कन्याएं महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। मुख्य यजमान रामप्रसाद यादव भागवत पुराण सिर पर लेकर यात्रा में शामिल थे। ढोल ढमाके के साथ निकली यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। मुख्य बाजार चमन चौराहे होते हुए यात्रा धर्मशाला पहुंची जहां पं. भविष्य व्यास ने कथा प्रारंभ की। कथा 22 सितंबर तक होगी। दोपहर 1 से 4 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा। अतिथि के रूप में पप्पू यादव, नगर भाजपा अध्यक्ष गोपाल कटेश्रया, पवन पटेल, बबलू पहलवान, महेश राठौर, लाखन गौड़, भरत यादव, गोलू गोयल, गट्‌टू दरबार, सतीश मारू, सतीश राठौर मौजूद थे।

देपालपुर. कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु।