पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सज रहे हैं मां के दरबार

सज रहे हैं मां के दरबार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर एवं अंचल में नवदुर्गा उत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। घट स्थापना के लिए माताजी के दरबार सजाए जा रहे हैं। उत्सव समितियों में कार्यक्रमों की होड़ लगी है। हर एक समिति कुछ नया करने को उत्सुक है। महू मोती महल टॉकिज के पास मां वैष्णव देवी का दरबार सजाया जा रहा है। डेढ़ सौ फीट की गुफा तैयार की जा रही है। गुफा को मां के दरबार से भेरूबाबा के मंदिर से जोड़ दिया गया है ताकि श्रद्धालु दर्शन का पूरा लाभ ले सके। आयोजन जय मां मित्र मंडल द्वारा किया जा रहा है। आयोजक आशीष पाल ने बताया वैष्णो दरबार के पास ही माता की स्थापना की जाएगी। श्रद्धालु नीम के पेड़ के नीचे स्थापित भेरूबाबा के दर्शन कर अपनी परिक्रमा पूरी कर सकेंगे। इसके अलावा शहर में अनेक दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा आयोजन किए जा रहे हैं। उत्सव डांडिया के संयोजक अंकुर मित्तल ने बताया आयोजन इंडोर स्टेडियम ग्राउंड, टाउन हॉल के पीछे किया जाएगा।

देपालपुरमें दो बड़े कवि सम्मेलन होंगे

देपालपुर|क्षेत्रमें गरबा मंडल की बालिकाओं की प्रैक्टिस जारी है। अति प्राचीन देवी माता मंदिर लुहार पट्‌टी स्थित अंबे माता मंदिर में विद्युत सज्जा की जा रही है। संस्था वंदेमातरण द्वारा 27 सितंबर को मंदिर पर अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन होगा। इसमें हरीश हंगामा प्रतापगढ़, दिनेश देसी घी शाजापुर, तेजमल तेजा भोपाल, किती विशेष राजस्थान कविता पाठ करेंगी। 29 सितंबर को बस स्टैंड पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। जय शेरावाली ग्रुप के चिंटू वर्मा ने बताया देवीमाता मंदिर पर 30 सितंबर को भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा कैलाश विजयवर्गीय भजनों की प्रस्तुति देंगे।

शांतिसमिति की बैठक कल

महू|नवदुर्गाउत्सव एवं नगर के विकास को लेकर शांति समिति की बैठक 23 सितंबर को थाना प्रांगण में होगी। थाना प्रभारी अशोक तिवारी ने बताया इसमें नगर के विकास एवं नवदुर्गा उत्सव को शांति एवं सौहार्द्र के साथ मनाने पर चर्चा की जाएगी। इसमेंं समिति के सदस्यों के अलावा जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों भी आमंत्रित किया गया है।

अंचल में तैयारियां जोरों पर