पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम हेल्पलाइन पर कर्मचारी का फोन

सीएम हेल्पलाइन पर कर्मचारी का फोन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुद को अलॉट हुए आंगनवाड़ी केंद्र से खफा देपालपुर की कुछ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जब विभागीय स्तर पर संतुष्टि नहीं मिली, तो उन्होंने सीधे सीएम हेल्पलाइन पर ही फोन लगा दिया। ऐसी करीब चार शिकायतें हेल्पलाइन पर पहुंची हैं। हालांकि इनका निराकरण भी कर दिया गया है, पर सरकारी तंत्र का हिस्सा होने के बावजूद कर्मचारियों का सीधे सीएम हेल्पलाइन तक पहुंचना विभागीय हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि मानदेयी कार्यकर्ता होने से अधिकारी मामले को हल्के में ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...