पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल भवन हटाने के नाेटिस पर 200 छात्र पहुंचे कलेक्टोरेट

स्कूल भवन हटाने के नाेटिस पर 200 छात्र पहुंचे कलेक्टोरेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल भवन हटाने के नाेटिस पर 200 छात्र पहुंचे कलेक्टोरेट

देपालपुर तहसील के गांव जलोदिया पंथ स्थित विद्यापीठ स्कूल के 200 से ज्यादा बच्चों के साथ कलौता समाज कल्याण ट्रस्ट के लोग मंगलवार को कलेक्टोरेट जनसुनवाई में पहुंचे। समाज के पदाधिकारियों ने बताया बद्रीलाल पिता हरसिंह ने प्रशासन को गलत आवेदन पेश कर जमीन पर आधिपत्य प्राप्त करने का आदेश ले लिया। इस पर एसडीएम देपालपुर और नायब तहसीलदार ने कब्जा हटाने का नोटिस दे दिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष दयाराम परिहार ने बताया झूठा आवेदन देकर यह आदेश लिया गया है। एसडीएम सपना शिवाले ने बच्चों से आवेदन लिया और उचित कार्रवाई की बात कही। फोटो| दीपक जैन