पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस में रहा डिप्टी रेंजर का पालना जब्त

बस में रहा डिप्टी रेंजर का पालना जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वनअमले ने शहर सहित बस, जीप की चैकिंग में सागौन से बना फर्नीचर जब्त किया है। दक्षिण वन मंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र अधिकारी एसएस तोमर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग छापामार कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया सुभाष वार्ड स्थित खिरका मोहल्ला में अलकेश विश्वकर्मा के घर जांच की गई तो सागौन से बना सोफा एवं चार बत्ते जब्त किए गए हैं। उन पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में शोभाराम तिवारी, नरसिंह पवैया, विनोद वनरक्षक, घनीराम, अवधबिहारी दुबे थे।

रसीदनहीं भेज पाए

छापामारदल ने सहजपुर से देवरी आने वाली पवन बस में चैकिंग की तो बस की छत पर रखे सागौन से बने पालना को जब्त किया है। वन अमले ने बस ड्राइवर से पालना के संबंध में जानकारी मांगी तो ड्राइवर का कहना था पालना सहजपुर के डिप्टी रेंजर बीएल शर्मा का है। उन्होंने ही देवरी भेजा है। इस बात की सूचना जब रेंजर एसएस तोमर को दी गई तो उन्होंने कहा हां-वह पालना डिप्टी रेंजर शर्मा का है। उनका कहना है पालना अपने नाती के लिए बनवाकर देवरी भेज रहा था, जल्दबाजी में रसीद नहीं भेज पाया। रेंजर ने कहा जांच के बाद गलती मिली तो कार्रवाई होगी।