पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवरी में ताले तोड़कर नकदी, जेवरात चोरी

देवरी में ताले तोड़कर नकदी, जेवरात चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके झुनकू वार्ड में बीती रात केशबाई के सूने घर में चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और सोने और चांदी के जेवरात चुरा लिए है। पुलिस ने पड़ोसी क्रांतिबाई की सूचना पर घटनास्थल का मुआयना कर मामला जांच में लिया है।

केशबाई ने बताया कि वे अपने बेटे गनेश के यहां मुंबई में पिछले दो महीने से हैं। शुक्रवार को खबर मिली कि मकान में लगे ताले तोड़कर चोर नकदी और जेवरात ले गए। उनके अनुसार अलमारी में चांदी की दो करधोनी, तीन जोड़ी पायलें, सोने की चूड़ी, सोने की एक जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र, सोने के 20 गुरिया, दो अंगूठी, सोने की लोंग, चांदी के सिक्के एवं 20 हजार नकदी समेत करीब डेढ़ की चोरी हुई है। पुलिस को सूचना देने वाली क्रांतिबाई ने बताया कि मेरे घर के सामने ही मेरी सांस केसबाई का घर हैं। शुक्रवार को पड़ोसी ने बताया कि पिछवाड़े में पास बुकें और जेबरातों के खाली डिब्बे पड़े हैं। जब देखा तो पीछे के दरवाजे खुले थे और आगे का दरवाजे का ताला टूटा था।