रासेयाे शिविर का समापन
छात्रों ने सात दिन सीखे देशभक्ति से जुड़े काम
निजसंवाददाता। देवरीकला
शासकीयनेहरू स्नातकोत्तर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर का समापन ग्राम सेमराखेड़ी में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मयंक चौरसिया एवं अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.वीके शर्मा ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण की। इस अवसर पर रासेयो के पूर्व छात्र मनोज साहू ने हम होंगे कामयाब गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.ओ.पी.दुबे ने ग्राम सेमराखेड़ी में सात दिवसीय रासेयो शिविर के दौरान छात्रों द्वारा ग्राम में पॉलीथिन मुक्ति,सड़कों की सफाई,बेटी बचाओं अभियान सहित अनेक रचनात्मक कार्यो की जानकारी अपने प्रतिवेदन में कही। उन्होंने कहा कि रासेया शिविर का उद्देश्य समाज सेवा हे युवाओं को जोड़कर उनकी उर्जा देश सेवा के कार्य में लगाना है।इस दौरान रासेयो छात्रों ने शिविर के दौरान अपने अपने अनुभवों को सुनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ.वीके शर्मा ने कहा कि आज पूरा देश युवाओं की तरफ देख रहा है, हम विश्व की तीसरी शक्ति बनने जा रहे है, इसलिए हमारी सोच,समझ अच्छी होना चाहिए। उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रम हमें समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी ऑफिसर जीआर चौहान, मेजर धरम सिंह, निशां श्रीवास्तव, वंदना साहू, नरेन्द्र तिवारी, भगवती सेन, भानुप्रिय पटेल, रूचिता रावत, वंदना गोठिया, गंगन खत्री, पंकज प्रजापति, अरविंद्र सेन, मनोज साहू, संदीप पाठक एवं शिविरार्थी छात्र उपस्थित थे।