पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग कानून का फायदा मिलने से जेल से छूटा और फिर कर दी दो लूट

नाबालिग कानून का फायदा मिलने से जेल से छूटा और फिर कर दी दो लूट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एरोड्रम पुलिस ने पिछले दिनों हुई लूट की दो वारदातों में शामिल पांच बदमाशों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक आरोपी नाबालिग है और सितंबर में ही एक युवक की हत्या के मामले में जेल गया था। नाबालिग कानून का फायदा मिलने से वह छूटा और फिर दो वारदात कर दीं।

एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया 7 फरवरी को चंदन नगर निवासी संजय चौहान के साथ शुभम पैलेस में लूट हुई थी। वे बाइक से जा रहे थे और पांच बदमाशों ने उन्हें रोककर चाबी निकाल ली थी। उन्होंने विरोध किया तो बदमाश उन्हें चाकू मारकर दो मोबाइल छीनकर भाग गए थे। पुलिस को इस घटना के सीसीटीवी फुटेज मिल गए थे। इसमें खुलासा हुआ कि पांचों आरोपी एक ही बाइक पर गए थे। इसी से वे शाम 7.30 बजे हातोद रोड पर देवधर्म टंकी पहुंचे। वहां विशाल चौकसे की दुकान पर पहुंचकर उससे रुपयों की मांग की। उसने मना किया तो बदमाशों ने पूरी दुकान में तोड़फोड़ कर लूटपाट कर दी। इसमें आरोपियों के नाम पवन, राजयोगी, रोहित पता चले थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश का हाथ टूटा देखा। बाद में पता चला यह तो नाबालिग लड़का है, जिसने मल्हारगंज क्षेत्र में एक युवक की हत्या की थी। पुलिस इस आधार पर उक्त आरोपी के पीछे लगी। वह और उसका साथी बाइक लेकर जा रहे थे तभी पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान वे बाइक सहित गिर पड़े और घायल हो गए। आरोपियों में एक नाबालिग और दूसरा राकेश पिता रामसिंह 18 साल निवासी हम्माल कॉलोनी है।

खबरें और भी हैं...