पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाकाल व शिप्रा आरती की शूटिंग, सोनू निगम आए

महाकाल व शिप्रा आरती की शूटिंग, सोनू निगम आए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | मुंबई से आई टीम ने गुरुवार को महाकाल मंदिर व शिप्रातट पर बारह ज्योतिर्लिंग पर बन रहे एक धार्मिक एलबम के लिए आरती की शूटिंग की। गायक सोनू निगम भी शूटिंग में शामिल हुए। कैमरामैनों की टीम बुधवार से शहर में है। भस्मारती की शूटिंग टीम ने बुधवार को तड़के की थी। पहले निगम भस्मारती में आने वाले थे। बाद में उनका कार्यक्रम बदल गया और देर रात वे उज्जैन पहुंचे। गुरुवार सुबह उन्होंने महाकाल मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद सोनू निगम ने मंदिर के विभिन्न स्थानों पर टीम के साथ एलबम के लिए कुछ शॉट दिए। शाम 6.30 बजे निगम शिप्रातट पर राणो जी की छत्री पर श्री क्षेत्र पंडा समिति की आरती में शामिल हुए। इसकी शूटिंग भी की गई। पंडा समिति की ओर से पं. राजेश त्रिवेदी, मनीष डिब्बावाला, धर्मेश हाड़ा, सतीष त्रिवेदी, उमेश भट्ट आदि ने निगम का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...