पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोजशाला की वाग्देवी बनकर तैयार, ले जाने वाला कोई नहीं

भोजशाला की वाग्देवी बनकर तैयार, ले जाने वाला कोई नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासनिक आदेश के कारण मूर्तिकार की सुपुर्दगी में ही रखी है अष्टधातु की प्रतिमा

लागत- Rs.1 लाख

अष्टधातु की है प्रतिमा
इन धातुओं से हुआ प्रतिमा का निर्माण: सोना, चांदी, तांबा, जस्ता, सीसा, रांगा, लोहा, टिन।

वाग्देवी की प्रतिमा बनाने का काम मुझे दिया गया था। किन्हीं कारणों से उसकी स्थापना नहीं हो पा रही है तो प्रशासन को चाहिए कि वह प्रतिमा को अपनी सुपुर्दगी में ले ले। पांच साल से प्रतिमा रखे होने के कारण मैं खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। - प्रभात राय, मूर्तिकार

खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा हूं
भास्कर ने जब इस विषय पर विश्व हिंदू परिषद् के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया से बात की तो उन्होंने पहले पूरी बात सुनी। बाद में हैलो... हैलो... करते हुए फोन काट दिया। कई बार दोबारा फोन लगाने पर उठाया ही नहीं।

सन् 2010 में दिया था ऑर्डर

धार निवासी तत्कालीन संघ प्रचारक नवल किशाेर शर्मा ने वर्ष 2010 में अष्टधातु की वाग्देवी की प्रतिमा बनाने का ऑर्डर मूर्तिकार प्रभात राय को दिया था। उधर प्रतिमा बनवाने वालों ने वर्ष 2011 में प्रतिमा स्थापना का ऐलान कर दिया। हालात न बिगड़ें इस कारण धार के जिला प्रशासन ने प्रतिमा लेने ग्वालियर आ रहे लोगों को वहीं गिरफ्तार करा दिया। साथ ही एसडीएम ने ग्वालियर पुलिस को पत्र लिखकर प्रतिमा को जब्त कर मूर्तिकार की अस्थायी सुपुर्दगी में देने का आदेश दिया। पुलिस ने मोतीझील पहाड़ी स्थित स्टूडियो से प्रतिमा को जब्त कर श्री राय की सुपुर्दगी में दे दिया।

ग्वालियर| बसंत पंचमी पर धार में पूजा करने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। यज्ञ करने के लिए हवन कुंड बनाए गए हैं। वहीं, धार की भोजशाला के लिए ग्वालियर में पांच साल पहले बनकर तैयार हुई वाग्देवी की प्रतिमा को ले जाने वाला कोई नहीं है। प्रशासन के आदेश के बाद यह प्रतिमा मूर्तिकार प्रभात राय की सुपुर्दगी में रखी हुई है। वे पांच साल से उन लोगों का इंतजार कर रहे हैं, जिन्होंने प्रतिमा बनाने का ऑर्डर दिया था। मूर्तिकार ने सिर्फ भास्कर के लिए मूर्ति का फोटो खिंचने की अनुमति दी।







इससे पहले यह मूर्ति किसी को भी नहीं दिखाई गई थी।
खबरें और भी हैं...