वैश्विक स्तर पर सोने की मांग लगभग स्थिर
वैश्विक स्तर पर सोने की मांग लगभग स्थिर
नई दिल्ली| वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के नवीनतम गोल्ड डिमांड ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2015 में वैश्विक स्तर पर सोने की मांग वर्ष 2014 की तुलना में लगभग स्थिर 4212 टन रही है।
इस साल की शुरूआत चुनौतीपूर्ण रहने के बावजूद 2015 की दूसरी छमाही में केंद्रीय बैंकों की ओर से अच्छी खरीदारी और चीन एवं भारत की ओर से मजबूत मांग के परिणामस्वरूप सोने की मांग में सुधार देखी गई। खुदरा निवेशकों ने अर्थव्यवस्था में नरमी, वित्तीय उथल-पुथल और जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने की कीमतों में आई कमी का फायदा उठा, उसमें खासा निवेश किया।