पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब अंपायर दिखा सकेंगे ‘रेड कार्ड ’

अब अंपायर दिखा सकेंगे ‘रेड कार्ड ’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिकेट में बदलाव का दौर जारी है। एक ताजे फैसले में अंपायरों को फुटबॉल रेफरियो के समान रेड कार्ड दिखाने की इजाजत दी गई है। यह प्रयोगात्मक इजाजत मेरिलिबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने दी है। एमसीसी ने यह घोषणा की है कि ट्रायल आधार पर लीग, स्कूल स्तर और एमसीसी यूनिवर्सिटी में रेड कार्ड नियम लागू किया जाएगा। इसमें अंपायर को धमकी, मैदान पर मारपीट, हिंसा या गालीगलौज करने पर अंपायर तुरंत रेड कार्ड दिखाकर‍ खिलाड़ी को मैदान से बाहर कर सकेगा। इसके साथ ही पांच रन की पेनल्टी भी दी जाएगी। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की आचार संहिता में इसे लेवल-4 का अपराध माना जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और आईसीसी में इस तरह के अपराध पर मैच फीस में कटौती का प्रावधान है और स्थिति बहुत गंभीर होने पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। पिछले साला गाबा में पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के मार्क क्रैग पर गेंद फेंकने के कारण ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क पर 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया था। एमसीसी ने कहा कि वह यह कदम इसलिए उठाने जा रहा है ताकि बजाए कुछ दिनों बाद जुर्माना लगाने के तुरंत ही खिलाड़ी को उसके खराब व्यवहार के लिए दंडित किया जा सके। इंग्लैंड में 2015 में हिंसा भड़कने के कारण पांच मैच रद्द करने पड़े थे।

खबरें और भी हैं...