पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईसीसी ने सुधारी भूल, कोटला को मिली वर्ल्ड कप मैच की मेजबानी

आईसीसी ने सुधारी भूल, कोटला को मिली वर्ल्ड कप मैच की मेजबानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | एक बड़ी गड़बड़ी के तहत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मार्च में होने वाले आईसीसी ट्वेंटी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट के आयोजन स्थल दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान को पहले मेजबान सूची से हटा दिया था हालांकि बाद में उसने अपनी भूल में सुधार कर लिया। आईसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में आयोजन स्थलों से भूलवश कोटला मैदान को हटा दिया था और इसकी जगह नागपुर और बेंगलुरु के नाम डाल दिए थे। वेबसाइट के अनुसार ग्रुप मैचों को नागपुर जबकि दूसरे सेमीफाइनल को बेंगलुरु में कराया जाना था। उल्लेखनीय है कि कोटला पुरुषों और महिलाओं के कुल मिलाकर 10 ट्वेंटी 20 वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी कर रहा है। इसके लिए दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) कोटला स्टेडियम के लिए कब्जा प्रमाण पत्र और अनापत्ति प्रमाण देने पर राजी हो गया है।

खबरें और भी हैं...