पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदौर सीए ब्रांच लगातार तीसरी बार बनी देश की बेस्ट ब्रांच

इंदौर सीए ब्रांच लगातार तीसरी बार बनी देश की बेस्ट ब्रांच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर सीए ब्रांच लगातार तीसरी बार बनी देश की बेस्ट ब्रांच

इंदौर|
सीए ब्रांच, इंदौर को लगातार तीसरी बार देश की बेस्ट ब्रांच का अवॉर्ड दिया गया है। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, नई दिल्ली (आईसीएआई) द्वारा देश की 152 शाखाओं में से इंदौर शाखा को चुना है। नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, आईसीएआई के नेशनल प्रेसीडेंट सीए मनोज फड़निस, वाइस प्रेसीडेंट सीए एम देवराजा रेड्डी ने यह पुरस्कार दिया। सीए ब्रांच के चेयरमैन सुनील खंडेलवाल और सचिव सीए अभय शर्मा ने यह अवॉर्ड लिया। इस दौरान इंदौर से सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीए केमिषा सोनी, रीजनल मेंबर सीए विकास जैन व अन्य उपस्थित थे। सीए शर्मा ने बताया कि ब्रांच की सक्रियता, उनके द्वारा किए गए प्रोफेशनल काम, कितनी हस्तियां ब्रांच में आईं व अन्य मानकों के आधार पर पुरस्कार का चयन किया जाता है। सीए ब्रांच इंदौर ने इसे शहर के 2500 सीए की प्रतिबद्धता की जीत बताई।

खबरें और भी हैं...