पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 माह तक बंधक बना किया शारीरिक शोषण

11 माह तक बंधक बना किया शारीरिक शोषण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकमहिला को भाजपा अनुसूचित जाति युवा मोर्चा का नगर मंत्री करीब 11 माह से बंधक बनाकर शारीरिक शोषण करता रहा। महिला का पति उसे ढूंढता रहा। मार्च 2014 में गुमशुदगी दर्ज कराई। जिस घर में आरोपी ने महिला को बंधक बना रखा था, उसके सामने से उसका 13 वर्षीय बेटा गुजर रहा था। अचानक बेटे की आवाज सुन महिला ने उससे मदद की गुहार लगाई। बेटे ने उसे इशारे से शांत रहने का कहा। फिर घर पहुंचकर पिता को मां का ठिकाना बता दिया। पिता पुलिस को लेकर आरोपी के घर पहुंचा और महिला को आजाद कराया। पुलिस ने आरोपी पर ज्यादती-अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। नगर मंत्री को सहयोग करने वाली मां को भी आरोपी बनाया।