पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहरण के बाद छात्र की हत्या

अपहरण के बाद छात्र की हत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन दिन पहले मैरिज गार्डन के बाहर से उठा ले गए थे छात्र को

भास्करन्यूज | दमोह

शहरके सिंधी कैंप निवासी एक छात्र का अपहरण के बाद हत्या कर शव जलाकर फेंक देने की घटना ने बुधवार को बड़ा रूप ले लिया। शव मिलने के बाद मृतक के परिजन और मोहल्ले के लोगों ने तीन गुल्ली चौराहा पर सागर-जबलपुर हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक जाम, नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद ठोस कारवाई के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना में आधा दर्जन आरोपियों के शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं।

शहर के अग्रवाल स्कूल के पास चाय-नाश्ता की दुकान लगाने वाले सिविल वार्ड नंबर 10 कच्चा सिंधी कैंप निवासी चंदू राठौर का 12 साल का बेटा अरविंद 8 फरवरी की रात 9 बजे नीलकमल मैरिज गार्डन में शादी के रिशेप्शन में खाना खाने गया था। जहां से लौटकर वह घर वापस नहीं पहुंचा था। अरविंद का शव बुधवार को जबलपुर रोड पर मिला है। आरोपियों ने अरविंद की हत्या करके शव को पेट्रोल डालकर जला दिया था। बाद में शव को जबलपुर रोड पर ग्राम चिरैचौंच के पास सड़क किनारे फेंक दिया।

बीती रात संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए विकास ठाकुर, संजीत ठाकुर एक नाबालिग की निशानदेही के बाद पुलिस ने बुधवार को छात्र का शव बरामद कर पाया। मृतक के परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है। तीन दिन पहले सूचना के बाद भी पुलिस ने इस मामले को हल्के से लिया था।

छात्र का शव मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने सागर-जबलपुर हाईवे पर तीन गुल्ली चौराहा में शव रखकर जाम कर दिया था। एक घंटे के प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम मनोज ठाकुर, तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव, सीएसपी डॉ. संजीव उईके ने लोगों को ठोस कारवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम हटा लिया।