पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुधारों की उम्मीद में सेंसेक्स 178 अंक मजबूत

सुधारों की उम्मीद में सेंसेक्स 178 अंक मजबूत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शेयरबाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 178.35 अंक मजबूत होकर 28533.97 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी भी फिर से 8600 अंक के ऊपर पहुंच गया। सुधार प्रक्रिया में तेजी आने तथा आगामी बजट को लेकर उम्मीद के बीच प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लेवाली से बाजार में तेजी आई।

एक समय सेंसेक्स 28618.91 अंक की ऊंचाई पर पहुंच गया था, लेकिन बाद में 178.35 अंक या 0.63 प्रतिशत के लाभ के साथ 28533.97 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 28424.39 अंक के निम्न स्तर तक चला गया था। सेंसेक्स कल 128.23 अंक मजबूत हुआ था। नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी 61.85 अंक या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 8,627.40 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह 8593.65 और 8651.95 अंक के दायरे में रहा। मझोली तथा लघु कंपनियों के शेयरों में भी लेवाली देखी गई। बीएसई मिडकैप सूचकांक 1.55 प्रतिशत तथा स्मालकैप सूचकांक 1.47 प्रतिशत मजबूत हुआ। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि बजट में आर्थिक वृद्धि को गति देने के उपायों के साथ बुनियादी ढांचा क्षेत्र में और खर्च पर जोर दिए जाने की उम्मीद है।