पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाना प्रभारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

थाना प्रभारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना प्रभारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

राजोद| पंचायतचुनाव के मद्देनजर मंगलवार को राजोद पुलिस थाना टीम ने बूथों का निरीक्षण किया। सरकारी स्कूल भवन पंचायत भवन, पर बने बूथ देखे। भौतिक सत्यापन किया गया। केंद्र पर पेयजल व्यवस्था, बिजली, दरवाजे देखे। थाना प्रभारी आरएस भदौरिया ने आसपास के लोगों से परेशानी के बारे में पूछा। एएसआई एनएस झाला, एस बैरागी, प्रआ यशपालसिंह साथ थे।

तीसरेचरण का प्रशिक्षण 12 से 14 फरवरी तक

धार| पंचायतचुनाव के तीसरे चरण का दूसरा प्रशिक्षण 12 से 14 फरवरी तक होगा। 2 सत्रों में सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक दिया जाएगा। तीसरे चरण में 4 जनपदों सरदारपुर, बाग, डही निसरपुर में मतदान 22 फरवरी को होगा।