स्वास्थ्य शिविर लगाया
स्वास्थ्य शिविर लगाया
धार| रोटरीक्लब धार भोज सिटी ने जिला जेल में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के सहयोग से शिविर लगाया। कैदियों को स्वाइन फ्लू से संबंधित बचाव एवं परामर्श दिया है। आयुष विभाग द्वारा कैदियों को सर्दी, खांसी एवं बुखार से बचाव की दवाएं दी गईं। 47 मरीजों के सेंपल भी लिए गए। रोटरी क्लब धार भोज सिटी सचिव रोटेरियन सतीश सोनी ने पिता की स्मृति में प्याऊ निर्माण की घोषणा की। लायब्रेरी में क्लब के द्वारा पुस्तकें देने की घोषणा भी की। डॉ. जेम्स, नीरज अवस्थी, लक्ष्मण शिवले, शैलेंद्र तिवारी, उमेश शर्मा, अमित चौहान, राघवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।