- Hindi News
- पीएससी परीक्षा 2012 पर फैसला अगले सप्ताह
पीएससी परीक्षा-2012 पर फैसला अगले सप्ताह
मध्यप्रदेशलोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) की 2012 मुख्य परीक्षा निरस्त करने अथवा करने पर प्रबंधन कानूनी सलाह लेने के बाद अंतिम निर्णय लेगा। सोमवार तक इस मामले में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। इस परीक्षा का परचा लीक होने की सूचना के बाद एसटीएफ द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई थी कि 65 प्रतियोगियों ने परचा खरीदा था। जांच रिपोर्ट हाल ही में एसटीएफ ने पीएससी प्रबंधन को सौंपी थी। इसी के आधार पर पीएससी को परीक्षा निरस्त करने अथवा इंटरव्यू की तारीख घोषित करने का निर्णय लेना है। 400 पदों के लिए चूंकि 1100 से ज्यादा अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट हो चुके हैं, इसलिए वे मांग कर रहे हैं कि परीक्षा निरस्त की जाए। पीएससी सचिव मनोहर दुबे के अनुसार सोमवार तक अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।