पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम आसान बनाने के लिए नई टेक्नोलॉजी को सही तरह से अपनाना ज़रूरी

काम आसान बनाने के लिए नई टेक्नोलॉजी को सही तरह से अपनाना ज़रूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिर्फ प्राथमिकता तय करें, ना कहना भी सीखें

जबभी समय की कमी होती है तो चीज़ों की प्राथमिकता तय करने का कहा जाता है, जैसे कि इससे सारी समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन हकीकत में इसका फायदा उतना नहीं होता जितने की उम्मीद की जाती है। इस प्रक्रिया में कम महत्वपूर्ण चीज़ों को बाद में रख दिया जाता है। वह समय कभी आता ही नहीं है और लिस्ट कभी खत्म ही नहीं होती है। चीज़ों की प्राथमिकता तय करते हुए ध्यान रखिए कि अगली स्टेज ज्यादा जरूरी है। उन चीज़ों को बिलकुल दरकिनार कर दीजिए जिनकी कोई अहमियत नहीं है। इसलिए कटऑफ पॉइंट बनाएं और उससे जुड़े रहिए। पूरे इनबॉक्स को खंगालने या टु-डू लिस्ट देखने की जरूरत नहीं होगी। चीज़ों को दरकिनार करना या लोगों को ना करना मुश्किल तो रहेगा, लेकिन समय की बचत करने का यही रास्ता है।

(सोर्स:मोस्ट प्रोडक्टिव पीपुल नो हू टु इग्नोर बाय एड बतिस्ता)