पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आलू, प्याज और लहसुन में सुधार

आलू, प्याज और लहसुन में सुधार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलू, प्याज और लहसुन में सुधार

इंदौर.मंडीमें प्याज में एक से डेढ़ रुपए की तेजी रही। चिप्स के आलू में ग्राहकी अच्छी होने से भाव में 50 पैसे किलो की तेजी रही। मावठे के कारण लहसुन की आवक कमजोर रही। इससे भाव में 1 से 2 रुपए की तेजी रही। नया चिप्स का आलू 800 से 950 राशन का आलू 500 से 750 रुपए के भाव रहे। आवक 4000 कट्टे की रही। यूपी और का नया आलू 350 से 400 पुराना आलू 800 से 900 रुपए के भाव रहे और नई आवक 10 और पुरानी आवक 2 गाड़ी की रही। प्याज बेस्ट सुपर मोटा 650 से 751 बारीक 350 से 450 एवरेज 600 से 700 रुपए के भाव रहे। प्याज की आवक60 गाड़ी की रही। लहसुन बारीक 1500 से 2000 पूना लड्डू 2000 से 2500 लड्‌डू 3000 से 3500 सुपर फूल गोला 4500 से 5000 रुपए के भाव रहे और आवक 4000 बोरी की रही।