शाला प्रबंधन समिति की बैठक
शाला प्रबंधन समिति की बैठक
सादलपुर| माविसादलपुर में मावि, प्रावि एवं कन्या प्रावि की शाला प्रबंधन समिति की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोकुलसिंह सिसौदिया ने की। गणवेश वितरण, साइकिल वितरण, जाति प्रमाण पत्र बनाने, छात्रवृत्ति के लिए बच्चों की मेपिंग, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर सदस्यों को जानकारी दी गई। शाला परिसर में बाउंड्रीवाल की मांग के लिए वरिष्ठ कार्यालय को योग्य मार्ग से आवेदन करने का निर्णय लिया। प्राचार्य अनिता चिंचोलीकर, प्रावि अध्यक्ष मुकेश कुमावत, कन्या प्रावि के बाबूसिंह, मावि के सदस्य जगदीश प्रजापत, कलाबाई प्रजापत, कलाबाई चौहान, राजेश राठौर, सरपंच प्रतिनिधि कलाबाई बारोट उपस्थित थे। जानकारी शाला प्रबंधन समिति सचिव रामस्वरूप वर्मा, सुनिल कुमार ने दी।