पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई दोपहर तक नहीं!

सफाई दोपहर तक नहीं!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठेके पर दे दी गई। तगड़े बिलों का भुगतान हर महीने सफाई के नाम पर निजी संस्था को किया जा रहा है लेकिन हालात फिर भी सुधरे नहीं हैं। शनिवार को भी दोपहर तक वार्डों में सफाई के ठिकाने नहीं थे।

34 मरीजों से भरे मेन मेडिकल वार्ड में दोपहर 12 बजे तक सफाई नहीं हुई थी। वार्ड में राउंड पर आए डॉ. सुमित सिसौदिया ने इंचार्ज को फोन भी लगाया लेकिन वार्ड से डॉक्टर के जाने के दो घंटे बाद भी वार्ड के दोनों हॉल लेट-बाथ में सफाई नहीं हुई थी। मेन सर्जिकल में वार्ड और लेटबाथ की सफाई 17 साल का राहुल पिता मानसिंह कर रहा था। उसके हाथ में झाड़ू भी टूटी हुई छोटी सी थी। पूछने पर बताया कि इसी से सफाई करने को बोला है। महिला सर्जिकल वार्ड ब्लड बैंक के सामने परिसर में कई दिनों से सफाई नहीं की गई। आईसीयू निमार्ण चल रहा है। उसका मलबा भी पसरा होने से परिसर और ज्यादा गंदा हो रहा है।

प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर आरएस प्रभाकर का कहना है सफाई समय से नियमित होना चाहिए। वार्डों में दोपहर तक सफाई नहीं होने की जानकारी मुझे नहीं है। दिखवाकर जरूरी निर्देश देता हूं।

पुरुष मेडिकल वार्ड में दोपहर तक सफाई नही हुई।