पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मांझी पार्टी...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांझी पार्टी...

मांझीको मिला पप्पू यादव का सहारा: आरजेडीके पप्पू यादव मांझी के समर्थन में गए हैं। उन्होंने कहा कि दलितों और पिछड़ों को हमेशा वोट के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। मांझी की गलती क्या है? उन्हें क्यों हटाने की कोशिश की जा रही है?

मोदीकी ताकत से डर लगता है : जेडीयूप्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा, नरेंद्र मोदी के पास मुख्यमंत्री बनाने और बिगाड़ने की असीमित ताकत है। वह राज्यपालों को प्रभावित कर सकते हैं। मोदी की शक्ल से नहीं, उनकी इसी ताकत से डर लगता है।

अंबानीभाईयों...

नएखुलासे से कालाधन मामले की जांच कर रही एसआईटी की जांच का दायरा बढ़ गया है। अहमदाबाद में एसआईटी चीफ जस्टिस एमबी शाह ने कहा, ‘हम अखबारी खबरों के आधार पर कार्रवाई नहीं कर सकते। कानूनी कार्रवाई से पहले इन दावों की जांच करेंगे।’

दिल्ली में एसआईटी के उपाध्यक्ष अरिजित पसायत ने कहा, “हम 31 मार्च तक जांच पूरी कर लेंगे।’ ईडी और सीबीडीटी को नई सूची से जुड़ी जानकारियां जुटाने को कहा गया है।

स्विससरकार ने कहा -यह लिस्ट चुराई हुई जानकारी का हिस्सा: नएखुलासे पर स्विस सरकार ने कहा है, “”खबर में दी गई जानकारी 2007 से पहले चुराए गए डाटा का हिस्सा है। हमारी नीति 2009 से बदल गई है। हम भी अब काले धन से लड़ने में योगदान दे रहे हैं।’’ वहीं, एचएसबीसी ने भी स्वीकारा, “पहले खाते खुलवाने के नियम कमजोर थे। लेकिन पिछले कुछ सालों से करचोरों पर सख्ती बरती जा रही है। उसके खातों में 2007 से अब तक 70% तक की कमी आई है।’’

अबतक की जांच : फ्रांससरकार ने 2011 में भारत को एचएसबीसी बैंक के 628 भारतीय खाताधारकों के नाम बताए थे। इनमें 200 एनआरआई हैं या उनका कोई अता-पता नहीं है। बचे 428 में से 350 के खिलाफ कर चोरी की कार्यवाही शुरू की गई है।



जबकि 60 के खिलाफ मुकदमे दायर हो चुके हैं। यह मामले 1,500 से 1,600 करोड़ रुपए की काली कमाई से संबंधित हैं।







पेज 1 के शेष