भारत में विकास मजबूत : ओईसीडी
भारत में विकास मजबूत : ओईसीडी
लंदन| पेरिसस्थित वैश्विक थिंक टैंक ओईसीडी का कहना है कि भारत में विकास मजबूती पकड़ रहा है। अमेरिका और चीन जैसी दूसरी अर्थव्यवस्थाओं में स्थिरता बनी हुई है। अच्छी बात है कि यूरो जोन में भी सकारात्मक बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। ओईसीडी ने दिसंबर 2014 के कंपोजिट लीडिंग इंडिकेटर्स (सीएलआई) के आधार पर यह बातें कही हैं। इसमें भारत का सीएलआई 99.4 बताया गया है। भारत का सीएलआई अगस्त से लगातार बढ़ रहा है। नवंबर में यह 99.3 था।