पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन सप्ताह के निचले स्तर पर सेंसेक्स

तीन सप्ताह के निचले स्तर पर सेंसेक्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली|शेयर बाजारमें सोमवार को लगातार सातवें दिन गिरावट का रुख रहा। दिल्ली में मतदान बाद हुए सर्वेक्षण में भाजपा की हालत नाजुक दिखाए जाने से शेयर बाजार मायूस हुआ और बीएसई सेंसेक्स 490 अंक का गोता खाकर तीन सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुआ।

इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर तीन सप्ताह के निचले स्तर 62.20 प्रति डॉलर पर आने से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 28566.50 अंक पर कमजोर खुला और दिग्गज शेयरों में बिकवाली दबाव से यह दिन के निचले स्तर 28183.32 अंक पर गया। हालांकि यह पिछले बंद स्तर के मुकाबले 490.52 अंक नीचे 28227.39 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8600 अंक से नीचे गया और 134.70 अंक की गिरावट के साथ 8526.35 अंक पर बंद हुआ।