पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस साल 7.4 फीसदी रहेगी अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट

इस साल 7.4 फीसदी रहेगी अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौजूदावित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था के 7.4 फीसदी की दर से आगे बढ़ने की उम्मीद है। यह अनुमान नए बेस ईयर के आधार पर है। इसी आधार पर साल 2013-14 में विकास दर 6.9 फीसदी थी।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के मुताबिक सितंबर-दिसंबर यानी तीसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 7.5 फीसदी रही। दूसरी तिमाही में यह 8.2 फीसदी थी। पहली ति‍माही में जीडीपी ग्रोथ का संशोधि‍त आंकड़ा 6.5 फीसदी था।

नए बेस ईयर के आधार पर आंकड़े पहली बार 30 जनवरी को जारी हुए थे। उसमें मौजूदा साल में जीडीपी का आकार 106.57 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान लगाया गया है। पिछले साल यह 99.21 लाख करोड़ रुपए था। नया बेस ईयर 2011-12 है। पहले यह 2004-05 था। सीएसओ के मुताबिक तीसरी तिमाही में वित्तीय सेवाओं, रियल्टी, ट्रेड, ट्रांसपोर्ट, बिजली, गैस समेत कई सेक्टरों में विकास दर सात फीसदी से ज्यादा रही है। खेती की ग्रोथ रेट 1.1 फीसदी, खनन की 2.3 फीसदी, कंस्ट्रक्शन की 4.5 फीसदी और मैन्युफैक्चरिंग की 6.8 फीसदी रही।