पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत अफगानिस्तान के बीच अभ्यास मैच आज

भारत-अफगानिस्तान के बीच अभ्यास मैच आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लगातारहार और खिलाड़ियों की फिटनेस से परेशान टीम इंडिया मंगलवार को अभ्यास मैच में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। यह विश्व कप से पहले उसका अंतिम अभ्यास मैच होगा। यानी, यह उसके पास अपनी तैयारियों को परखने का आखिरी मौका है, आखिरी ‘टेस्ट’ है। विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान से होगा।

भारतीय टीम करीब 80 दिन से ऑस्ट्रेलिया में है। लेकिन इस दौरान वह एक भी मैच नहीं जीत सकी है। उम्मीद की जा सकती है कि भारत की नाकामी का सिलसिला अफगानिस्तान के खिलाफ खत्म होगा। भारतीय कप्तान धोनी कह चुके हैं कि वे पाकिस्तान से मैच से पहले टीम का अंतिम एकादश तय करना चाहते हैं। धोनी खासकर इस मैच से अपनी गेंदबाजी लाइनअप तय करना चाहेंगे। इस लिहाज से भी यह मैच बेहद अहम होगा।

भारत अपना पहला अभ्यास मैच ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। उस मैच में भारत के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ही फ्लॉप रहे थे। आॅस्ट्रेलिया ने सिर्फ 371 रन का विशाल स्कोर बनाया था बल्कि उसने भारत को 265 रन पर आउट कर उसकी बल्लेबाजी की कमजोरी भी उजागर कर दी थी।

अफगानिस्तान पहली बार विश्व कप में भाग ले रहा है। अनुभवी मोहम्मद नबी की अगुवाई वाली टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शापूर जादरान, युवा तेज गेंदबाज आफताब आलम और पूर्व कप्तान तथा मध्यक्रम के बल्लेबाज नवरोज मंगल के रूप में कुछ उपयोगी क्रिकेटर हैं। नबी का दावा है कि उनकी टीम इस बार विश्व कप में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहेगी। अफगानिस्तान विश्व कप में अपना पहला मैच 18 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा।

अंतिमएकादश तय करना चाहते हैं धोनी

भारतीयकप्तान धोनी ने ऑस्ट्रेलिया से अभ्यास मैच हारने के बाद कहा था, ‘जब बल्लेबाज चलते हैं तो गेंदबाज नहीं चलते और जब गेंदबाज चलते हैं तो बल्लेबाज नहीं चलते। हमें इसमें सुधार करना होगा। हमारे पास पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच से पूर्व एक और अभ्यास मैच है। उसमें अंतिम एकादश का निर्धारण जरूरी है।’