पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतलाम की घटना को लेकर ज्ञापन सौंपा

रतलाम की घटना को लेकर ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार | रतलामकी घटना को लेकर रविवार को विश्व हिंदू परिषद ने कलेक्टर जयश्री कियावत को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में बताया कि महिला पार्षद पर हमले का बहाना लेकर रतलाम में हथियार बंद लोगों ने उत्पात मचाया, तोड़फोड़ भी की। बजरंग दल के जिला सह संयोजक कपिल राठौर उनके सहयोगी पुखराज की हत्या कर दी गई। उनके छोटे भाई विक्रम पर प्राणघातक हमला किया। आरोप लगाया कि यह सिर्फ कानून व्यवस्था का विषय नहीं, सुनियोजित षड्यंत्र है। षड्यंत्र की जांच करवाकर जिम्मेदारों के नाम उजागर किए जाएं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करें। इस मौके पर संजय मकवाना, पुण्यपाल जैन, राधेश्याम यादव समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मनावर| रतलामकी घटना के विरोध में बंजरग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर में नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन बजरंग दल के प्रखंड मंत्री उपेंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जिला प्रचाकर प्रमुख मंगलेश सोनी, जिला सयोजक अशोक सेन, जिला गौ रक्षक दिनेशजी, प्रंखड के विकास, मोनू, नीरज आदि उपस्थित थे।

नालछा| रतलाममे हुए उपद्रव दो युवकों की हत्या के विरोध मे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सदस्यों ने विरोध मार्च निकाला। दल के सदस्य हत्यारों को फांसी दो के नारे लगा रहे थे। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सजा देने की मांग कर रहे थे। ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम थाने पर टीआई को सौंपा गया। विहिप जिलामंत्री संजय मकवाना, मनोज चावड़ा, रितेश ठाकुर, नारायण यादव, सुशील यादव, राहुल राठौड़, पख यादव, पिंटू गुर्जर, अर्पित यादव, गुडडू गुर्जर, हेमू नामदेव, धीरज मिरदवाल आदि उपस्थित थे।