- Hindi News
- मुख्य पेयजल स्रोत में धुल रहे कपड़े, नहा रहे मवेशी
मुख्य पेयजल स्रोत में धुल रहे कपड़े, नहा रहे मवेशी
और इधर... साफ नहीं हो रही नालियां, गाजरघास भी नहीं उखाड़ी
पर्यटननगरीमांडू के मुख्य पेयजल स्रोत सागर तालाब में कपड़े धोए जा रहे हैं। मवेशी नहलाए जा रहे हैं। यही पानी बगैर फिल्टर किए नलों तक पहुंच रहा है। इसे लेकर रहवासियों में आक्रोश है। नगर परिषद लंबे समय से अलग-अलग प्रकार के पेयजल प्रोजेक्टों की बातें कर रही है लेकिन वर्तमान व्यवस्था में सुधार को लेकर रुचि नहीं ली जा रही। सुरक्षा के अभाव में तालाब पर दिनभर मवेशी पानी पीते है और तालाब में उतर जाते हैं। बच्चे तैरते हैं, महिलाएं कपड़े धोती हैं। नगर परिषद की लापरवाही से पानी दूषित हो रहा है।
तालाब के सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल आदि का प्रस्ताव कागजों से बाहर नहीं निकल पाया। तालाब के गहरीकरण को लेकर भी चर्चाएं की गई लेकिन शुरुआत नहीं हो सकी। तालाब उथला होने से गर्मी में सूख जाता है। मप्र पर्यटन विकास निगम ने गार्डन, झुग्गा तालाब किनारे पत्थर रेलिंग लगाई थी। देखरेख के अभाव में यह भी जीर्णशीर्ण हो गई है।
वार्ड क्र. 1 में नालियां भरी पड़ी है। बदबू के कारण रहवासियों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। सफाई नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। बीमारियां फैल गई हैं। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। स्थानीय निकाय का ध्यान नहीं हैं। मांडू नाके से जहाज महल, रानी रूपमति नीलकंठ मार्ग पर गाजर घास रोड के पास ही उग आई है। इसमें जहरीले जानवर पनपने का अंदेशा हो गया है। सीएमओ हेमचंद कोष्ठी ने कहा नालियों की सफाई जल्द करवाई जाएगी।
जिम्मेदार बोले....
^पेयजल के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है। तालाब की सुरक्षा के लिए कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।” हेमचंदकोष्ठी, सीएमओनप मांडू
^सागरभूत तालाब के सौंदर्यीकरण पानी की क्षमता बढ़ाने के लिए योजना बना रहें है। सुधीरठाकुर, सहायकयंत्री नप मांडू
^मामलाजानकारी में आया है। स्थानीय निकाय से बात कर दिखवाता हूं।” नीरजकुमारसिंह, एसडीएमधार
मांडू के मुख्य पेयजल स्रोत में कपड़े धाेते लोग।
मांडू. जहाज महल, रानी रूपमति नीलकंठ मार्ग पर गाजरघास की सफाई नहीं की गई।
कैसे मिलेगा शुद्ध पेयजल | तालाब से फिल्टर किए बिना नलों में पहुंच रहा पानी