पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुगाबे ने उत्तराधिकारी को किया बर्खास्त

मुगाबे ने उत्तराधिकारी को किया बर्खास्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुगाबे ने उत्तराधिकारी को किया बर्खास्त

हरारे | जिम्बाब्वेके राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति जॉयस मुजुरू को बर्खास्त कर दिया। मुजुरू को 90 वर्षीय मुगाबे का उत्तराधिकारी माना जाता रहा है। अब मुगाबे की प|ी ग्रेस मुगाबे सत्ता पर मजबूत पकड़ बना रही है। मुगाबे ने अपनी सरकार के आठ मंत्रियों को भी बर्खास्त कर दिया। इन सभी पर राष्ट्रपति मुगाबे को हटा कर सत्ता पर कब्जा करने की साजिश रचने का आरोप है। मुजुरू ने बर्खास्तगी की घोषणा से कुछ देर पहले बयान जारी कर कहा था वे राष्ट्रपति को पद से हटाने की कोई साजिश नहीं कर रही हैं। ऐसी खबरें निराधार हैं। हालांकि खबरें यह भी थीं कि मुजुरू मुगाबे को मरवाना चाहती हैं।

जिम्बाब्वे को ब्रिटेन से 1980 में आजादी मिली थी। तब से रॉबर्ट मुगाबे ही वहां के शासक हैं। विश्लेषकों का मानना है कि मुगाबे अपनी प|ी ग्रेस को उत्तराधिकारी के रूप में तैयार कर रहे हैं। शनिवार को मुगाबे ने एक घंटे तक भाषण दिया था। उन्होंने कहा था, ‘मेरे पास अब भी बहुत तेज दिमाग है। मेरी इच्छा शक्ति बहुत मजबूत है।’