पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद के लिए लागू, नकद के लिए अप्रैल से

खाद के लिए लागू, नकद के लिए अप्रैल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘अतिरिक्त खाद आवंटित करवाया है, भ्रमण कर देखूंगा वितरण की खामियां’

खरीफऔर रबी फसल के लिए अलग-अलग ऋण वितरण की व्यवस्था नहीं होने से पिछले साल ओलावृष्टि पीड़ितों को शासन द्वारा दी गई राहत का लाभ नहीं मिल पाया था। इससे सबक लेते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने खाद (वस्तु) के लिए इसी रबी सत्र से अलग-अलग ऋण की व्यवस्था लागू कर दी है। नकद ऋण के लिए व्यवस्था अप्रैल 2015 से लागू कर दी जाएगी।

गौरतलब है नियमों के मुताबिक 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक खरीफ और 1 अक्टूबर से 31 मार्च रबी सीजन माना गया है। बैंकों सोसायटियों के माध्यम से दिए जाने वाले कृषि ऋण के लिए यही समयावधि मान्य की जाती है। लेकिन मालवा क्षेत्र में दोनों फसलों का नकद ऋण अमूमन अप्रैल-मई में ही एकमुश्त दे दिया जाता है। सितंबर के बाद केवल खाद का परमिट दिया जाता है, जो ऋण के रूप में दर्ज होता है। इस व्यवस्था के कारण पिछले साल शासन द्वारा दी गई राहत से किसान वंचित रह गए थे।

शासन ने ओलावृष्टि से 50 प्रतिशत से अधिक नुकसानी वाले किसानों के रबी ऋण की वसूली स्थगित कर दी। लेकिन दोनों फसलों का नकद ऋण एकमुश्त देने की व्यवस्था के कारण रबी के खाद को छोड़ दोनों फसलों का नकद ऋण खरीफ में दर्ज था। ऐसे में वसूली सिर्फ सितंबर के बाद लिए खाद के लिए स्थगित हुई। गफलत के कारण इन किसानों ने ऋण नहीं चुकाया और डिफाल्टर हो गए। इस साल सोसायटी इन्हें ऋण देने में आनाकानी कर रही है। भविष्य में ऐसी स्थिति नहीं बने, इसलिए जिला सहकारी बैंक ने अक्टूबर से यह व्यवस्था खाद यानी वस्तु ऋण के लिए लागू कर दी है। अप्रैल से खरीफ और रबी के नकद ऋण संबंधित सत्र में ही जारी किए जाएंगे। एकमुश्त ऋण देना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पांच वर्ष में 1500 करोड़ का लक्ष्य

जानकारी देते हुए सीसीबी अध्यक्ष।

यादव ने कहा कि अभी 480 करोड़ रुपए का टर्न ओवर बैंक का है। पांच वर्ष में इसे 1500 करोड़ रुपए तक ले जाने का लक्ष्य है। मप्र की सर्वश्रेष्ठ सीसीबी बनाएंगे। इसके लिए किसानों आम लोगों के सुझावों अनुसार कार्य करने की रणनीति है। प्रेसवर्ता में जिला सहकारी बैंक महाप्रबंधक मुकेश बार्चे, जिला विपणन अधिकारी बृजेश द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि अनंत अग्रवाल, संभागीय भाजपा मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल भी उपस्थित थे।

बैंक भवन के लिए