पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उप्र : बागपत में मदरसों मस्जिदों में रुकने वालों को देना होगा आईडी

उप्र : बागपत में मदरसों-मस्जिदों में रुकने वालों को देना होगा आईडी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागपत | उत्तरप्रदेश के बागपत में मदरसों और मस्जिदों में आकर रुकने वालों को अब अपना पहचान पत्र देना अनि‍वार्य कर दिया गया है। इसमें सरकारी पहचान पत्र नहीं होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह फैसला 66 मदरसों के इमामों की एक बैठक में शनि‍वार शाम लिया गया है। मदरसों में तालीम लेने वाले छात्रों की पहचान को लेकर कोई न कोई विवाद होता रहा है। कई बार मदरसा छात्रों से जुड़कर आतंकवा‍दी गतिविधियों के संबंध भी चर्चा का विषय बने हैं। इन्हीं सब वजह से बागपत के बड़ौत में 66 मदरसों के इमामों ने बैठक में यह नया फैसला लि‍‍या।



इसके अनुसार यह तय किया गया है कि‍ बाहर से आकर पढ़ने वाले छात्रों और इमामों की पुख्‍ता पहचान मदरसे के रिकॉर्ड में दर्ज की जाए। अब बाहर से आकर मदरसा हॉस्‍टल में रहने वाले छात्रों और इमामों को तभी प्रवेश मिल सकेगा जब वह अपना आधार कार्ड या कोई अन्‍य सरकारी पहचान पत्र जमा कराएंगे। प्रमाण पत्र की संतुष्टि के बाद ही मदरसा प्रबंधक दाखिला देंगे।

खबरें और भी हैं...