मंदिर परिसर में पौधारोपण किया
मंदिर परिसर में पौधारोपण किया
सुसारी | मंशापूर्ण हनुमान मंदिर परिसर में जनसहयोग से पौधारोपण किया गया। इस दौरान एसडीएम डीएस ठाकरे, तहसीलदार राजेश पाटीदार, राजस्व निरीक्षक आरके चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष नारायण बावडीवाला, उप सरपंच सुनील नाना, पुरुषोत्तम मडवाडिया, कांतिलाल गेहलोत, सुदामा मनावरिया, जगदीश मडवाडिया, सोहन, माणक राठौड़, अजित जैन सहित अन्य लोगो ने पौधारोपण किया। गौरतलब है उक्त भूमि बंजर पड़ी थी। मंदिर के समिति सदस्यों ने ड्रिप लाइन से सिंचित कर हरा भरा किया है। परिसर में बड़ी संख्या में पौधे बड़े हो गए हैं।