पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मीडियाकर्मियों ने बैठक कर एसपी के व्यवहार को बताया दमनकारी

मीडियाकर्मियों ने बैठक कर एसपी के व्यवहार को बताया दमनकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार | संघ कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद हुए घटनाक्रमों को लेकर रविवार को लालबाग उद्यान में शहर के मीडियाकर्मियों ने बैठक की। इसमें एसपी राजेश हिंगणकर के व्यवहार को दमनकारी, अशोभनीय बताया। निंदा प्रस्ताव भी पारित किया।

तोड़फोड़ के दौरान एक फोटोग्राफर को हिरासत में लेकर मोबाइल छीनने और तीन मीडियाकर्मियों को पुलिस प्रकरण में आरोपी बनाने के मामले की जांच की मांग की। बैठक में मध्यस्थता के लिए सिटी मजिस्ट्रेट बिहारी सिंह पहुंचे। उन्हें मीडियाकर्मियों ने कहा कि यदि कोई मीडियाकर्मी षड्यंत्र का दोषी है तो सख्त कार्रवाई की जाए लेकिन सिर्फ वह मीडियाकर्मी वहां कवरेज कर रहा था, इसी आधार पर आरोपी बनाया गया है तो केस वापस लिया जाए और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। जनसंपर्क अधिकारी को भी चेतावनी दी कि प्रशासन-पुलिस का ऐसा रवैया रहा तो सरकारी कार्यक्रमों के कवरेज का बहिष्कार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...