पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिर्फ वे ही नकारात्मक खबरें, जो अापको जानना जरूरी हैं।

सिर्फ वे ही नकारात्मक खबरें, जो अापको जानना जरूरी हैं।

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

मनावर |
सिंघाना रोड पर मंगला देवी मंदिर के सामने रविवार दोपहर कार (एमपी 09 सीसी 6220) की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। बाइक सवार शिवराम पाटीदार निवासी देवला गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनावर लाया गया जहां से डॉक्टर ने इंदौर रैफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शव को पीएम के लिए मनावर लाया गया। एसआई के.डी. तिवारी ने बताया मर्ग कायम किया है।

कार-जीप में भिड़ंत, सवारों काे मामूली खरोंच

मांडू |
मांडू के समीप मेहंदी खेडी मोड पर कार व जीप की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। कार (एमपी 09 सीजे 9979) धार की ओर से मांडू तरफ आ रही थी। जीप (एमपी 09 एफ ए 5824) मांडू तरफ से लौट रही थी। मोड़ पर आमने सामने की टक्कर हो गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पहिया अलग हो गया। दोनों वाहनों में सवार लोगो को मामूली चोट आई है। कार चालक काबिर खान को सिर में चोट आई है। थाना प्रभारी आरएस मकवाना घटनास्थल पहुंचे और वाहन को थाने पर लाए।

खबरें और भी हैं...