पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पथराव मामला : विरोध में सड़क पर उतरे बुंदेला

पथराव मामला : विरोध में सड़क पर उतरे बुंदेला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झूठे अापराधिक मुकदमे दर्ज करने के विरोध में बुंदेला समर्थकों ने ज्ञापन सौंपा।

9 पर 151 की कार्रवाई, तीन को मिली जमानत

शनिवार को दर्ज किए गए प्रकरण में गिरफ्तार तीन लोगों में से प्रमोद सेनापति, अमरदीप सोलंकी और आशीष की जमानत रविवार को हो गई। पुलिस ने अशांति फैलाने वाले 9 अन्य लोगों पर धारा 151 की कार्रवाई की।

मोहन टॉकिज चौराहे पर ज्ञापन देकर की झूठी एफआईआर वापस लेने की मांग

भास्कर संवाददाता | धार

त्रिमूर्ति नगर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर पथराव के मामले में दर्ज एफआईआर के विरोध में पूर्व विधायक मोहनसिंह बुंदेला और उनके समर्थक सड़क पर उतर आए। रविवार को मोहन टॉकिज चौराहे पर उन्होंने नारेबाजी की। एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट बिहारी सिंह व सीएसपी विक्रम सिंह को सौंपा। इसमें लिखा कि जो लोग घटना के वक्त वहां मौजूद नहीं थे, उनके नाम भी रिपोर्ट में राजनीतिक रंजिश के कारण लिखवा दिए। आरोप लगाया कि भोज उत्सव समिति संरक्षक विजयसिंह राठौर ने उन लोगों को टारगेट किया जो प्रशासन की सद्भावना यात्रा में शामिल थे। सद्भावना यात्रा में जाने से इन लोगों ने ही सभी को रोका था। यह भी लिखा कि शनिवार को राठौर अपने समर्थकों के साथ लट्ठ लेकर शहर में निकले, जिससे भगदड़ मची और दुकानें बंद हुईं। राठौर पर शहर में हंगामा व भगदड़ मचाने के चलते केस दर्ज करने और संघ कार्यालय पर तोड़फोड़ के केस में फंसाए गए निर्दोष लोगों पर से झूठा मुकदमा वापस लेने की मांग की।

भोज उत्सव समिति के दूसरे संरक्षक ने भी कराया केस दर्ज

शनिवार को संघ कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले में भोज उत्सव समिति संरक्षक विजयसिंह राठौर ने केस दर्ज कराया था। देर रात समिति के दूसरे संरक्षक अशोक जैन ने भी केस दर्ज करा दिया। उन्होंने अमरदीप पिता सदाशिव सोलंकी और हेमंत मालवीय समेत अन्य पर कबीर मार्ग स्थित निवासी पर पथराव करने का आरोप लगाया।

खबरें और भी हैं...