पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 16 को देंगे 71 सूत्री मांगों का ज्ञापन

16 को देंगे 71 सूत्री मांगों का ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार | मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला शाखा द्वारा 71 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे। प्रमुख मांगें 10, 20 और 28 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर तृतीय समयमान, ग्रेड पे में सुधार, दैनिक वेतन भोगियों को शामिल किया गया है। लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने, 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मूल वेतन में जोड़ने, ग्राकृविअ को एफटीए 1000 रु. करने, पटवारियों को लंबित मांग निराकृत की करने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, कोटवार आदि कर्मचारियों का नियमित भुगतान करने सहित अन्य मांगों का ज्ञापन देंगे। मान्यता एवं गैर मान्यता प्राप्त अधिकारी-कर्मचारी संघ के पदाधिकारी वीरेंद्र जैन, डाॅ. श्रीकृष्ण मुकाती, कैलाश चौधरी, स्मृति र| मिश्र, सुनील सचान, हरीश पटेल, डाॅ. सिसौदिया सहित पदाधिकारियों ने अधिकारी-कर्मचारियों से शामिल होने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...