पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जर्मनी और पाकिस्तान फाइनल में पहुंचे

जर्मनी और पाकिस्तान फाइनल में पहुंचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जर्मनी की युवा टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के सेमीफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 4-3 से शिकस्त दी। जर्मन टीम 2009 के बाद पहली और कुल 10वीं बार फाइनल में पहुंची है। ऑस्ट्रेलिया पिछले लगातार पांच बार और ओवरऑल 13 बार का विजेता था। लेकिन जर्मनी ने पहले क्वार्टर में ही दो गोल दागकर ऑस्ट्रेलिया को चौंका दिया। जर्मनी की ओर से तिमूर ओरूज ने पांचवें, मैट्स ग्रामुश ने नौवें और फ्लोरियन फुक्स ने 31वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से क्रिस सिरिएलो ने 34वें और निकोलस बजियन ने 42वें मिनट में गोल किए।

नीदरलैंड्सऔर अर्जेंटीना जीते

नीदरलैंड्सने पांचवें से आठवें स्थान के लिए हुए मुकाबले में बेल्जियम को शूटआउट में 4-2 से हराया। दोनों टीमें निर्धारित समय तक 2-2 से बराबर थीं। नीदरलैंड्स का पांचवें स्थान के लिए अर्जेंटीना से रविवार को मुकाबला होगा। अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से मात दी। वहीं इंग्लैंड और बेल्जियम सातवें और आठवें स्थान के लिए खेलेंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी