पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवाज सरकार से बात करने के लिए इमरान तैयार

नवाज सरकार से बात करने के लिए इमरान तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवाज सरकार से बात करने के लिए इमरान तैयार

इस्लामाबाद. पाकिस्तानमें महीनों से चल रहा राजनीतिक विवाद थमता दिख रहा है। विपक्ष के नेता इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीके इंसाफ सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग सरकार से दोबारा बातचीत के लिए तैयार हो गई है। दोनों पक्ष रविवार से औपचारिक बातचीत को पुन: बहाल करने पर सहमत हुए हैं। योजना विकास मंत्री एहसान इकबाल ने कहा कि दोनों पक्षों ने फैसला किया है कि बैठक के बिंदु सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे। बिंदु सार्वजनिक होने से अटकलों को बढ़ावा मिलता है।





उन्होंने कहा कि सरकार राजनीतिक संकट को खत्म करने के प्रति गंभीर है।



इमरान से राजनीतिक तापमान को कम करने उत्तेजक भाषण देने के लिए कहा गया है।



मंत्रीके मुताबिक, सरकार को 2013 के चुनाव में धांधली की जांच चुनाव नियमों में सुधार संबंधी पीटीआइ की दो मांगों पर कोई एतराज नहीं है। वित्त मंत्री इशाक डार पीटीआइ के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी बैठक में अपने-अपने पक्ष की अगुआई करेंगे।

- See more at: http://www.jagran.com/news/world-imran-khan-ready-to-resume-talks-with-pak-govt-to-end-protests-11868665.html#sthash.0SiVIlxR.dpuf