पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंप के लिए हट बनाए, झूले पहुंचे

कैंप के लिए हट बनाए, झूले पहुंचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडूउत्सव15 दिसंबर से शुरू होगा। शनिवार को इसकी तैयारी बड़े स्तर पर चली। शुरुआत कैंप के साथ होगी। छप्पन महल में लगने वाले कैंप में बच्चों को रुकवाने के लिए हट बनाए गए। मेला भी शुरू होगा। इसके लिए झूले, फिसलपट्टी, मिक्की माउस, सर्कस आदि दुकानें आने शुरू हो गईं। साहसिक गतिविधियों के लिए मीराबाई की जिरात पर तैयारियां चलीं। अफसरों ने टैंट, लाइट, पेयजल और भोजन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बड़ी संख्या में पर्यटक आने की उम्मीद में स्थानीय व्यापारियों ने भी पूर्व तैयारी की है।

नवागत आईएएस अमनसिंह बैस नालछा जनपद सीईओ केके उइके के साथ अधिकारी-कर्मचारी दिनभर जुटे रहे। एसडीएम नीरजकुमार सिंह ने बताया रविवार से मांडू आसपास प्रचार माइक से करवाया जाएगा। शुक्रवार शाम आए एसपी के निर्देश पर शनिवार को एक भी बस चौराहे पर देखने को नहीं मिली। पुलिसकर्मी ट्रैफिक व्यवस्था सुधारते नजर आए। एडवेंचर क्लब के डायरेक्टर ने बताया करीब 200 टैंट लगाए गए हैं। अलग-अलग टैंटों में चार से छह बच्चे रुक सकेंगे। टैंट वाटर प्रूफ वातानुकूलित है। टेम्परेरी लेट-बाथ भी बनाए हैं। बिजली व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के लिए सुबह से शाम तक कर्मचारी लगे हैं। अधीक्षण यंत्री सुब्रतो राय ने बताया सारी विद्युत व्यवस्थाएं हो गई है।

मांडू. छप्पन महल परिसर में लगाए हट की जानकारी लेते अफसर।

शनिवार को दिनभर चला तैयारियों का दौर

मांडू उत्सव कल से