- Hindi News
- शिक्षक आज मुंह पर काली पट्टी बांध देंगे धरना
शिक्षक आज मुंह पर काली पट्टी बांध देंगे धरना
धार. विरोधमें बोलने वाले को निलंबित करने की घटनाओं के विरोध में शिक्षक, अध्यापक, व्याख्याता, प्राचार्य संयुक्त मोर्चा रविवार दोपहर 1 बजे से त्रिमूर्ति चौराहे पर 2 घंटे के लिए मुंह पर काली पट्टी बांधकर धरना देगा। मोर्चा ने आरोप है कि ई-अटेंडेंस को लेकर विरोध करने पर कमिश्नर ने शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष मोहनलाल यादव को दुर्भावनावश निलंबित कर दिया। इसी तरह की कार्रवाई इंदौर में भी की गई है।